| शब्द का अर्थ | 
					
				| अभियान					 : | पुं० [सं० अभि√या(जाना)+ल्युट्-अन] [कर्त्ता अभिमानी] १. किसी के सामने जाना या पहुँचना। २. किसी विशिष्ट कार्य या निश्चित उद्देश्य की सिद्धि के लिए दल-बल सहित और सैनिक ढंग से चलकर कहीं जाना। (एक्सपेडिशन) ३. सैनिक-आक्रमण। चढ़ाई। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अभियानिक					 : | वि० [सं० आभियानिक] १. अभियान-संबंधी। अभियान का। २. अभियान के रूप में होनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अभियानी (निनृ)					 : | पुं० [सं० अभियान+इनि] उद्देश्य, सिद्धि, विजय आदि की कामना से अभियान करनेवाला व्यक्ति। उदाहरण—जो तोड़े यह दुर्ग, वही है समता का अभियानी।—दिनकर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |