| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| घड़ियाल					 : | पुं० [सं० घटिकालि, प्रा० घड़ियालि=घंटों का समूह] वह बड़ा घंटा जो पूजा में या समय की सूचना के लिए बजाया जाता है। पुं० [सं० ग्राह ?] छिपकली की जाति का, परंतु उससे बहुत बड़ा, भीषण तथा हिंसक एक प्रसिद्ध जलजंतु जिसकी त्वचा कँटीली होती है और मुँह बहुत अधिक लंबा होता है। ग्राह। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  
				| घड़ियाली					 : | पुं० [हिं० घड़ियाल] समय की सूचना देने के लिए घड़ियाल बजानेवाला व्यक्ति। स्त्री० एक प्रकार का छोटा घड़ियाल या घंटा जो प्रायः देव-पूजन के समय बजाया जाता है। विजय-घंट। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |