| शब्द का अर्थ | 
					
				| शकुनी					 : | स्त्री० [सं० शकुन+ङीष्] १. श्यामा पक्षी। २. मादा गौरैया पक्षी। ३. बच्चों को कष्ट देनेवाली एक कल्पित पूतना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| शकुनी-मातृका					 : | स्त्री० [सं० व्यस्त पद] बालकों की एक प्रकार की कष्टदायक व्याधि जो उनके जन्म से छठे दिन, छठे मास या छठे वर्ष होती है और जिसमें उन्हें ज्वर तथा कंप होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| शकुनीश्वर					 : | पुं० [सं० शकुनि-ईश्वर, ष० त०] पक्षियों के स्वामी, गरुड़। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |